DEHRADUNSSP Dehradun

एसएसपी ने पलटन बाजार में किया पैदल निरीक्षण, पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

एसएसपी ने पलटन बाजार में किया पैदल निरीक्षण, पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

📍 देहरादून | 20 फरवरी 2026

Dehradun में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) द्वारा घंटाघर, Paltan Bazaar एवं आसपास के क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने शहर के सभी मुख्य चौराहों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को पीक ऑवर्स के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा।

एसएसपी ने निर्देशित किया कि शाम के समय प्रत्येक थाना क्षेत्र में मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित पैदल गश्त सुनिश्चित की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

फुटपाथों और मुख्य मार्गों पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम के साथ संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही, बाजारों और प्रमुख सड़कों पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े कर आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।