संयुक्त नागरिक संगठन ने नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय को पुष्प भेंट कर जताया आभार
संयुक्त नागरिक संगठन ने नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय को पुष्प भेंट कर जताया आभार
देहरादून।
ब्यूरो रिपोर्ट- प्रशांत चौधरी
भारत केसरी
शहर की स्वच्छता व्यवस्था, विकास कार्यों और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में नगर निगम प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय से मुलाकात की। इस दौरान संगठन की ओर से उन्हें पुष्प भेंट कर शहर एवं जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि देहरादून शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास और आम जनता की समस्याओं के समाधान में नगर निगम की भूमिका महत्वपूर्ण है।
जनसहयोग से बनेगा स्वच्छ एवं सुंदर देहरादून
इस अवसर पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देहरादून को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए नगर निगम प्रशासन निरंतर प्रयासरत है।

नगर आयुक्त ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने और विकास कार्यों को गति देने के लिए नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों से सक्रिय सहयोग बनाए रखने की अपील की।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
मुलाकात के दौरान संयुक्त नागरिक संगठन के सुशील त्यागी, गिरीश भट्ट, अवधेश शर्मा, उमेश सक्सेना, नवीन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

