DEHRADUNUttrakhand

गोर्खाली सुधार सभा की श्यामपुर शाखा का वार्षिक अधिवेशन..

मेघावी छात्र-छात्राओं को बाँटी छात्रवृत्तियाँ
आज दिनांक 04 मई 2025
गोर्खाली सुधार सभा की श्यामपुर शाखाका वार्षिक अधिवेशन –कर्मठ शाखा अध्यक्ष श्री गंगा बहादुर गुरूंगजी की अध्यक्षता में दुर्गा मंदिर परिसर श्यामपुर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | सर्वप्रथम शाखा अध्‍यक्षजी ने — मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा सुब्बा चंद , महामंत्री गोपाल क्षेत्री , सांस्कृतिक सचिव कै० वाई०बी०थापा एवं मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागतअभिनंदन किया |तत्पश्चात् शाखा उपाध्यक्ष जी ने शाखा के विगत वर्ष के कार्यो एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया |
इस अवसर पर शाखा के— श्रीमती काजल राना एवं कै० टी०बी० राना ने अपने विचार रखे |
केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषयमें विस्तार से अवगत कराया |

केंद्रीय अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी द्वारा शाखा के इन मेघावी छात्र/ छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं:-
१) यश थापा
२)शुभम थापा
३)रूपाली शर्मा
४)सुहानी थापा
५)अनुष्का थापा
६)लक्ष्य थापा
७)सिद्धांत बोहरा
८)शशांक क्षेत्री
९) भाविक थापा
केंद्रीय अध्यक्षजी द्वारा शाखाके वरिष्ठ समाजसेवी
श्री जे०बी०ठकुरी जी को
खादा ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया|
केंद्रीय अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी ने शाखा अध्यक्ष श्री गंगा बहादुर क्षेत्रीजी एवं शाखा के कार्यों एवं सहयोग की सराहना की एवं भविष्यमें भी इसी प्रकार सहयोग की आशा व्यक्त की | उन्होंने भाषा के प्रति जागरूकता एवं बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु अग्रसर रहनेका संदेश दिया |
इस अवसर पर शाखाके श्री पी०एस०थापा, श्रीमती सुनीता , श्री श्याम दर्शन, श्री प्रेम थापा, श्री हरिकाजी गुरूंग , श्री देव बहादुर गुरूंग, श्री अनूप कुमार थापा, श्री बलदेव राज शर्मा , श्री एम ०एस० थापा, श्री डी०बी०थापा, वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्तियाँ एवं युवाजन भारी संख्या में उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *