DEHRADUNDM DEHRADUNSSP DehradunUttrakhand

उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति एवं समस्त सहयोगी संस्थाओ द्वारा शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा( आजाद हिंद फौज)को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

80वें शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा( आजाद हिंद फौज)को शत्‌ शत्‌ नमन
उत्तराखण्ड राज्य नेपाली भाषा समिति एवं समस्त सहयोगी संस्थाओ द्वारा —
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद कैप्टन दल बहादुर थापाजी ( आजाद हिंद फौज) को उनके 80वें शहीद दिवस पर ,गोर्खाली सुधार सभा गढ़ी कैंट देहरादून में श्रद्धांजलि अर्पित की गई |
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि काबीना मंत्री माननीय गणेश जोशीजी ,अति विशिष्ठ अतिथि गोर्खाली सुधार सभा के अध्‍यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी , नेपाली भाषा समिति अध्‍यक्ष श्री मधुसूदन शर्माजी, कर्नल डी० एस० खड़काजी, कर्नल आर० एस० थापाजी, इंजिनियर मेग बहादुर थापाजी , कर्नल विक्रम सिंह क्षेत्री ,उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा सुब्बा चंद ने दीप प्रज्वलित करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये |
साथ ही पहलगाँव घटना में मारे गये पर्यटकों को भी दो मिनट का मौन रखते हुए सामुहिक श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलोंके शीघ्र स्वास्थ्य लाभहेतु प्रार्थना भी की|

समितिके अध्‍यक्ष श्री मधुसूदन शर्मा ने अवगत कराया :-  शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है |उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज की टुकड़ी का नेतृत्व करते हुए बर्मा कोहिमा सीमापर वीरता से लड़े पर दुर्भाग्यसे उन्हें 28 जून 1944 को अंग्रेजों ने युद्धबंदी बना लिया |उनपर देशद्रोह का मुकदमा चलाकर मृत्युदण्ड दिया गया | 03 मई 1945 को आजादी के दीवाने इस रणबाँकुरे ने हँसते हँसते फाँसी के फंदे को गले लगाकर भारतमाता की आजादी के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया | इनके अदम्य साहस और वीरता से प्रभावित होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने इन्हें कैप्टन पद से सम्मानित किया था |
भारत सरकार द्‍वारा प्रकाशित “हू इज हू इंडियन मारटायर्ज” के पृष्ठ संख्या 362 पर यह टिप्पणी अंकित है|
समिति के महासचिव श्री श्याम राना ने अवगत कराया कि समिति वर्ष 2011से लगातार यह प्रस्ताव रख रही है कि गढ़ीकैंट थाना के पास, दुनाली निम्बूवाला मार्गकी सीमापर शहीद कैप्टन दल बहादुर थापा द्वार का निर्माण किया जाये |
कार्यक्रम में मंच संचालन प्रभा शाह एवं महासचिव श्याम राना ने किया |
इस अवसर पर इन महानुभावजनों को सम्मानित भी किया गया :-
१) श्री शिव प्रसाद बरालजी ( 96 वर्षीय ,फुटबाल कोच एवं वरिष्ठ समाजसेवी)
(२)मास्टर वेदांत थापा ( क्रिकेटर)
श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न संगठनों से जुड़े महानुभाव जनों एवं स्कूली छात्रों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये | कैंट कन्या पाठशाला एवं गोर्खा मिलेट्री इंटर कालेज की छात्राओं ने भी देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ दी |
आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्री राजेंद्र मल्ल जी, श्री ओ० पी० गुरूंगजी , श्री बालकृष्ण बराल ,श्रीअशोक वल्लभ शर्मा, आचार्य कृष्णा प्रसाद पंथी,मेजर हबी जंग गुरूंग, गोर्खाली सुधार सभा के शाखा अध्यक्ष , कै० आर० एस०थापा , श्रीमती पुष्पा क्षेत्री , श्रीमती विनिता क्षेत्री श्रीमती नीरा थापा , श्रीमती अनिता घले , श्रीमती रीता विशाल ,ज्योति कोटिया , श्री जे०बी० राना ,श्री सी०के० राई,वरिष्ठ महानुभावजन , मातृशक्‍तियों एवं युवाओं ने शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *