उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को एसएसपी देहरादून ने किया सम्मानित, पुलिस लाइन में हुआ सैनिक सम्मेलन
शीर्षक: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मियों को एसएसपी देहरादून ने किया सम्मानित, पुलिस लाइन में हुआ सैनिक सम्मेलन
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सोमवार को पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। सम्मेलन के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सम्मेलन में एसएसपी देहरादून ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनकी ड्यूटी से जुड़ी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस कर्मियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि वे बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।






इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सम्मानित पुलिसकर्मियों में राजपुर की महिला उपनिरीक्षक ज्योति पंवार, क्लेमेंटाउन के अपर उपनिरीक्षक बृजमोहन महिपाल, रायवाला के उपनिरीक्षक आदित्य सैनी, रायपुर की महिला उपनिरीक्षक रजनी चमोली, रानीपोखरी के अपर उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह, ऋषिकेश के कांस्टेबल रुपेश कुमार, डालनवाला के कांस्टेबल विजय सिंह, पटेलनगर के कांस्टेबल भूपाल सिंह अधिकारी, सहसपुर की महिला कांस्टेबल कंचन राणा, विकासनगर की महिला कांस्टेबल आरती, नेहरू कॉलोनी के कांस्टेबल संदीप छाबड़ा, बसंत विहार के कांस्टेबल अनुज कुमार, सेलाकुई के अपर उपनिरीक्षक मनोज कुमार, प्रेमनगर के कांस्टेबल रविशंकर, डोईवाला के उपनिरीक्षक विनय मित्तल, कैंट के कांस्टेबल सूरज राणा, एसओजी के कांस्टेबल ललित कुमार, अभियोजन शाखा की महिला कांस्टेबल नेहा राठौर, एलआईयू के उपनिरीक्षक संतोष बिष्ट, प्रधान लिपिक शाखा के हेड कांस्टेबल दीपक राठौर, पुलिस दूरसंचार शाखा के मुख्य आरक्षी अभय कुंवर, यातायात निरीक्षक जितेंद्र जोशी, डीआईसीसी सीसीटीवी कंट्रोल रूम के हेड कांस्टेबल मनोज, यातायात शाखा के हेड कांस्टेबल सुंदर लाल, पुलिस लाइन की अपर उपनिरीक्षक विजया चौधरी तथा अग्निशमन विभाग के फायरमैन शिवलाल शामिल रहे।
सम्मेलन में अधिकारियों ने पुलिस बल के मनोबल को मजबूत करने और बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया
