बागियों के लिए पार्टी में कोई जगह नही:अनिल बलूनी
नगर पालिका चुनाव मतदान के लिए सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं ऐसे में भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने स्टार प्रचारको के साथ भाजपा को मजबूत बनाने और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की रणनीति के तहत पौड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। वही गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी समेत कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत और अन्य पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क कर रहे।गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि आने वाले नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जो अधिकृत प्रत्याशी हैं उन्हें जीत मिलेगी उन्होंने कहा कि जो भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनावी मैदान में है उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा और आने वाले समय में पार्टी में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है। कहा कि जब पार्टी के लिए समर्पित होने का समय था उस वक्त उन्होंने भाजपा के खिलाफ ही निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए हैं ऐसे में भविष्य में पार्टी में उनके लिए कोई स्थान नहीं रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है जिसमें एक भारतीय जनता पार्टी एक कांग्रेस और अन्य चार निर्दलीय जो भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनावी मैदान में है जिससे भाजपा प्रत्याशी को काफी नुकसान हो रहा है और इन सभी बागीयो को पार्टी पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया है। अनिल बलूनी का साफ कहना है कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासन वाली पार्टी है यहां पर पार्टी के खिलाफ कार्य करने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है उन्होंने कहा कि आगामी 23 तारीख को मतदान के दिन सभी लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे और उन्हें विश्वास है कि 25 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष प्रत्याशी की ही जीत होगी। भाजपा सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ प्रत्याशी के लिए कार्य कर रहे हैं और जिस तरह से उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में विकास कार्य कर रही है उसे लोग लगातार उनके साथ जुड़ते हुए पार्टी को मजबूत बना रहे हैं।