बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, हाई लेवल कमेटी गठित; 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट
देहरादून। Pushkar Singh Dhami के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच के लिए उत्तराखंड शासन ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। समिति को 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट और संस्तुतियां शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

