DEHRADUNUttrakhand

मोथरोवाला में मातृशक्ति से मिले एडवोकेट संदीप चमोली, सुनीं महिलाओं की समस्याएं

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मोथरोवाला में एडवोकेट संदीप चमोली ने मातृशक्ति से संवाद कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और स्थानीय मुद्दों को सुना। इस दौरान महिलाओं ने अपने सुख-दुःख और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं साझा कीं।

संदीप चमोली ने कहा कि मातृशक्ति के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना उनके लिए महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर संवाद करने जैसा अनुभव है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

 

उन्होंने भरोसा दिलाया कि मातृशक्ति की आवाज को गंभीरता से उठाना, उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए मजबूती से प्रयास करना उनका संकल्प है।

चमोली ने कहा कि लोगों का सम्मान, विश्वास और साथ ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के बीच लगातार बने रहने और उनकी समस्याओं को उठाने की प्रतिबद्धता भी जताई।