पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
देहरादून।
ब्यूरो रिपोर्ट -प्रशांत चौधरी
भारत केसरी
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृजमोहन सिंह रावत के निधन का दुःखद समाचार सामने आया है। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर है।

बृजमोहन सिंह रावत के निधन पर प्रदेश के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
इस दुःख की घड़ी में मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।
ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

