DEHRADUNUttrakhand

पटेल नगर के कबाड़ी बाजार में भीषण आग, 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

पटेल नगर के कबाड़ी बाजार में भीषण आग, 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

सबहेड:
5 फायर टेंडरों ने डेढ़ लाख लीटर पानी डालकर बुझाई आग, हाईटेंशन लाइन टूटने से बचाव कार्य में आई बाधा

Oplus_16908288

देहरादून:
देहरादून के पटेल नगर स्थित कबाड़ी बाजार में शनिवार रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई। फायर सर्विस की टीम ने करीब 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

फायर स्टेशन देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2026 को रात 9:27 बजे सिटी कंट्रोल रूम को पीएफटी के माध्यम से सूचना मिली कि कबाड़ी बाजार में कूड़े के गोदाम में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग कबाड़ के 3 से 4 गोदामों में फैल चुकी थी। इसी दौरान रास्ते में मौजूद हाईटेंशन बिजली लाइन आग की वजह से टूटकर गिर गई थी, जिससे लगातार स्पार्किंग हो रही थी और राहत कार्य में बाधा आ रही थी। इसके बाद सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से बिजली सप्लाई बंद कराई गई और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया।

आग की विकरालता को देखते हुए अतिरिक्त फायर टेंडरों को भी मौके पर बुलाया गया। फायर कर्मियों ने आग को चारों तरफ से घेरकर काबू पाने का प्रयास किया। गोदामों में प्लास्टिक और रबर का कचरा अधिक मात्रा में होने के कारण भारी धुआं उठ रहा था, जिससे राहत कार्य काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।

इसके बावजूद फायर सर्विस के जवानों ने बारिश और तेज हवा के बीच भी लगातार अभियान जारी रखा और अंततः करीब 15 घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

फायर सर्विस के अनुसार आग बुझाने के लिए करीब 5 फायर टेंडरों ने डेढ़ लाख लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।