उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
देहरादून।
ब्यूरो रिपोर्ट -प्रशांत चौधरी
भारत केसरी
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश को 1,475 करोड़ 31 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं।
इन परियोजनाओं को प्रदेश के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इनके माध्यम से आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री का यह दौरा राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। अब सबकी नजरें उनके संबोधन और प्रदेश के लिए की जाने वाली घोषणाओं पर रहेंगी।

