CRIME NEWSDEHRADUN

देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1 किलो 42 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

देहरादून में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 1 किलो 42 ग्राम गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

 

एसएसपी के निर्देश पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई, बालावाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी दबोचा

 

देहरादून, 16 नवंबर 2026।

भारत केसरी

राजधानी देहरादून में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 42 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में नशे की बिक्री और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 15 नवंबर की रात थाना रायपुर की पुलिस टीम बालावाला चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी।

 

इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घोड़ा फैक्ट्री ग्राउंड के पास घेराबंदी कर परवाना नाथ (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 42 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रायपुर में मुकदमा संख्या 478/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में अभियोग पंजीकृत किया है।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी परवाना नाथ पुत्र अशोक नाथ, निवासी सपेरा बस्ती, मोथरोवाला, थाना रायपुर, देहरादून का रहने वाला है।

 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

 

– उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बालावाला

– हेड कांस्टेबल विनोद कुमार

– कांस्टेबल राजेश रावत

 

दून पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।