मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
देहरादून।
भारत केसरी
मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने छठ पूजा के पावन अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
मुख्य सचिव ने कहा कि छठ पूजा आस्था, श्रद्धा, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति के सम्मान के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन, आत्मसंयम और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।

उन्होंने कामना की कि सूर्यदेव एवं छठी मैया की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा उत्तराखंड निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
