ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर 32वां छठ महोत्सव, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने व्रतियों को किया नमन
ऋषिकेश।
भारत केसरी
त्रिवेणी घाट पर सार्वजनिक छठ पूजा समिति (रजि.) की ओर से आयोजित 32वें छठ महोत्सव में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, ऋषिकेश महापौर शंभू पासवान, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और दर्जाधारी चारु कोठारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने छठ व्रतियों को नमन करते हुए श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था, पवित्रता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। सूर्यदेव और छठी मैया की उपासना से जुड़ा यह पर्व समाज में श्रद्धा, समर्पण और पारिवारिक एकता का संदेश देता है।

छठ महापर्व के उल्लास को साझा करते हुए डॉ. अग्रवाल ने अपने ऋषिकेश स्थित निजी आवास को भी रंग-बिरंगी विद्युत लड़ियों से सजाया।
इस दौरान सार्वजनिक छठ पूजा समिति के अध्यक्ष रामकृपाल गौतम सहित राजपाल ठाकुर, वीर बहादुर राजभर, परमेश्वर राजभर, जयप्रकाश ठेकेदार, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, कांग्रेस नेता राजपाल खारोला, सोनू पांडे, राकेश राजभर, लल्लन राजभर, जितेंद्र प्रसाद, सुभाष जायसवाल और कार्यक्रम संचालक डॉ. सुनील थपलियाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

