DEHRADUN

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों को मिले नए प्रभारी

देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 18 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले; कई थानों को मिले नए प्रभारी

 

देहरादून।

भारत केसरी

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच देहरादून पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने 18 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को पुलिस कार्यालय और विभिन्न शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक कमल मोहन भंडारी को कोतवाली नगर, कुंदन सिंह राणा को पटेलनगर, विरेंद्र चंद्र रमोला को रायपुर, मुकेश चौहान को रायवाला, मनोहर भंडारी को प्रेमनगर, नरेंद्र बिष्ट को सहसपुर और शांति कुमार को सेलाकुई थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

 

वहीं, चकराता के प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती को मसूरी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एएचटीयू के प्रभारी निरीक्षक राकेश कठैत को नेहरू कॉलोनी भेजा गया है। पटेलनगर के प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौर को पुलिस कार्यालय में तैनाती दी गई है।

 

उपनिरीक्षकों के भी बदले कार्यक्षेत्र

 

उपनिरीक्षक मोहान सिंह को रायवाला से एसएसआई डालनवाला, पीडी भट्ट को राजपुर से रानीपोखरी थानाध्यक्ष, मनोज नौटियाल को सहसपुर से बसंत विहार थानाध्यक्ष, शैंकी कुमार को सेलाकुई से एसओजी प्रभारी देहात, गिरीश नेगी को प्रेमनगर से एसएसआई सेलाकुई, अमित शर्मा को बसंत विहार से एसआईएस शाखा, संजीत कुमार को रायपुर से एसआईटी शाखा तथा कुलेन्द्र सिंह को एसएसआई डालनवाला से थाना खुड़बुड़ा भेजा गया है।

 

एसएसपी देहरादून की ओर से जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

 

इस फेरबदल के बाद देहरादून जनपद के कई महत्वपूर्ण थानों में नई तैनाती के साथ पुलिस व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।