उत्तराखंड पुलिस में तबादला एक्सप्रेस! 17 IPS इधर से उधर, किसे मिली किस जिले की कमान?
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले; कई जिलों के SSP बदले
देहरादून
भारत केसरी
उत्तराखंड में पुलिस महकमे के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 25 नवंबर 2026 को गृह अनुभाग-1 की ओर से जारी आदेश में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और टिहरी समेत कई जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
तबादला सूची के अनुसार, नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है, जबकि अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।


वहीं ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति को एसडीआरएफ का सेनानायक बनाया गया है और मणिकांत मिश्रा को ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पौड़ी में देवेंद्र पींचा को एसएसपी बनाया गया है, जबकि टिहरी की एसएसपी श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक नियुक्त किया गया है। सरिता डोबाल को टिहरी का नया एसएसपी बनाया गया है।
इसके अलावा पंकज भट्ट को आईआरबी प्रथम बेलपड़ाव, हरीश वर्मा को 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है।
अमित श्रीवास्तव प्रथम को अभिसूचना में पुलिस अधीक्षक, अमित श्रीवास्तव द्वितीय को चमोली का पुलिस अधीक्षक, विशाखा अशोक भदाणे और जितेंद्र मेहरा को पुलिस मुख्यालय में जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं संदीप पंवार को सुरक्षा एवं अभिसूचना मुख्यालय, जगदीश चंद्र को बागेश्वर और शाहजहां जावेद खान को पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस नियुक्त किया गया है।
शासन ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड पुलिस में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद अब नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारियों की कार्यशैली और कानून व्यवस्था को लेकर उनकी प्राथमिकताओं पर नजर रहेगी।

