Uttrakhandभारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड

Cast certificate मामले में कमेटी के सामने पेश हुए ऋषिकेश मेयर शंभु पासवान

हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही है मेयर शंभू पासवान के जाति प्रमाण पत्र की जांच , ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान स्क्रीनिंग कमेटी के सामने पेश होने अकेले पहुंचे।

ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान के जाति प्रमाण पत्र मामले की जांच के लिए बुधवार को दून में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। कमेटी के सामने शंभू पासवान के साथ ही शिकायतकर्ता दिनेश चंद्र पेश हुए। दोनों ने अपनी-अपनी तरफ से साक्ष्य रखे। हालांकि शिकायतकर्ता दिनेश चंद ने कुछ और कागजात प्रस्तुत करने के लिए कमेटी से समय मांगा। इसके लिए उन्हें शुक्रवार 11 बजे तक का समय दिया गया है।

नगर निगम ऋषिकेश में मेयर प्रत्याशी रहे दिनेश चंद्र ने मेयर निर्वाचित हुए भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सवाल उठाए थे। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर जिलाधिकारी देहरादून को मेयर शंभू पासवान के जाति प्रमाण पत्र की जांच के आदेश दिए थे। इस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्क्रीनिंग कमेटी को प्रमाण पत्र जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।
3 बजे स्क्रीनिग कमेटी की बैठक एडीएम जय भारत सिंह की मौजूदगी में उनके कार्यालय में हुई। इसमें शामिल होने के लिए पहले मेयर शंभू पासवान पहुंचे और करीब दस मिनट के बाद शिकायतकर्ता दिनेश चंद्र पहुंचे। दोनों की मौजूदगी में स्क्रीनिंग कमेटी में उनकी ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों पर एक-दूसरे का पक्ष जाना। करीब एक घंटे तक स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में शंभू पासवान और दिनेश चंद्र रहे। हालांकि दिनेश चंद्र की ओर से कुछ और साक्ष्य देने के लिए वक्त की मांग की गई। एडीएम जय भारत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को शुक्रवार तक का वक्त दिया गया है। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी अपनी संस्तुति जिलाधिकारी को प्रेषित कर देगी।

बॉबी पंवार भी पहुंचे कलक्ट्रेट

टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रहे बॉबी पंवार भी कलक्ट्रेट पहुंचे और दिनेश चंद्र के कमेटी के सामने पेश होने से पहले उन्होंने एक-दूसरे से मुलाकात की। इस दौरान उनके करीब 8-10 समर्थक भी यहां मौजूद थे, हालांकि बाद में वह यहां से चले गए।
में पुरानी टिहरी में रहा हूँ, में वहां का विस्थापित हु। यहा का जन्म जात हूं। क्या कोई ऐसे ही पेपर बना लेगा उत्तराखंड में। आज से तीस साल पहले उत्तर प्रदेश के दौर के पेपर हैं ये। किसी को तब पता भी नहीं था कि उत्तरांचल बनेगा या उत्तराखंड। जब अलग राज्य बना तो जो यहां रह रहा था, उसे यहां का मान लिया। अब बोलने के लिए कई बातें हैं। अब हमने अपना पक्ष रखा है।

शंभू पासवान, मेयर ऋषिकेश

हम जिन साक्ष्यों के साथ उनको हमने कमेटी के सामने रख दिया है। कुछ और दस्तावेज पेश किए जाने हैं, इसके लिए वक्त मांगा है। हम शुक्रवार तक कमेटी को सभी दस्तावेज दे देंगे और जिस आधार पर हम जाति प्रमाण पत्र को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उसके साक्ष्यों को देखकर ही कमेटी को निर्णय लेना है। दिनेश चंद्र, शिकायतकर्ता

ये हैं कमेटी में  : उपजिलाधिकारी ऋषिकेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, जिला प्रोबेशन अधिकारी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *