Uttarakhand Kranti Dal (UKD)

उत्तराखंड क्रांति दल को मिली नई धार, कैप्टन राकेश ध्यानी बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

देहरादून:
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कैप्टन राकेश ध्यानी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पार्टी के वैचारिक पक्ष को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कैप्टन राकेश ध्यानी को दल का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुक्रेती द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई।

पार्टी नेतृत्व ने कैप्टन राकेश ध्यानी के लंबे सामाजिक, संगठनात्मक और जनसरोकारों से जुड़े अनुभवों को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति को उक्रांद की नीतियों, राज्य आंदोलन की भावना और उत्तराखंड के मुद्दों को मजबूती से उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने पर कैप्टन राकेश ध्यानी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा, राज्य के मूल मुद्दों और जनहित से जुड़े सवालों को राष्ट्रीय मंच पर पूरी मजबूती से उठाएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पहचान, संसाधनों की रक्षा और स्थानीय लोगों के हक की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।

उक्रांद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैप्टन ध्यानी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए सकारात्मक और ऊर्जा देने वाला कदम बताया है। पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में प्रवक्ता के रूप में संगठन की आवाज और अधिक सशक्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *