Uttrakhand

रायवाला की 7 आंगनबाड़ियों को मिला तोहफा, विधायक निधि से डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बांटी जरूरी सामग्री।

रायवाला में 7 आंगनबाड़ी केंद्रों को विधायक निधि से मिली सामग्री, डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने किया वितरण

 

ऋषिकेश।

भारत केसरी

आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और महिला एवं बाल कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निधि से सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आवश्यक सामग्री वितरित की।

इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्लास्टिक टेबल, कुर्सियां, अलमारी, ट्रंक, वजन मशीन, एल्युमिनियम के पतीले, 8 लीटर के कुकर, प्लास्टिक हॉर्स सहित अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई।

 

कार्यक्रम में डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र गरीब और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से विधायक निधि के माध्यम से लगातार सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने भविष्य में भी महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

 

कार्यक्रम में अनीता पोखरियाल, गीता देवी, मीरा, शांति देवी, सुनीता सेमवाल, गायत्री देवी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रतीत नगर ग्राम प्रधान राजेश जुगलान, रायवाला ग्राम प्रधान सागर गिरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चमन पोखरियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।