Uttrakhand

ऋषिकेश में ₹176.81 लाख से बनेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया भूमि पूजन

ऋषिकेश में ₹176.81 लाख से बनेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया भूमि पूजन

 

आईडीपीएल कैनाल गेट से सिटी गेट तक होगा सड़क निर्माण, कुंभ निधि से खर्च होगी धनराशि

 

ऋषिकेश, 17 नवंबर।

भारत केसरी

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कुंभ निधि से ₹176.81 लाख की लागत से बनने वाली लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया।

यह सड़क आईडीपीएल कैनाल गेट से सिटी गेट तक बनाई जाएगी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और स्थानीय यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

 

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कें विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। बेहतर सड़क संपर्क से आमजन को सुविधा मिलने के साथ ही क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलती है।

 

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा कराना प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी, सहायक अभियंता राजेश चौहान, कनिष्ठ अभियंता संजय सेमवाल, विधानसभा विस्तारक रितु मित्रा, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, गोविंद सिंह रावत, पार्षद राजेश कोठियाल, हर्षवर्धन शर्मा, पूनम डोभाल, विनीत वर्मा, ज्ञानवती, बसंती देवी, विनीता बिष्ट और जगदीश भंडारी सहित कई लोग मौजूद रहे।