भाजपा संगठन में हिमांशु सिंह की एंट्री को मिली नई जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी!
देहरादून
भारत केसरी
उत्तराखंड भाजपा संगठन में निकाय प्रकोष्ठ के तहत नई नियुक्ति की गई है। पार्टी ने हिमांशु सिंह को निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
23 नवंबर को जारी नियुक्ति संबंधी जानकारी के अनुसार, प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक कौस्तुभानंद जोशी की सहमति से निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सचिन गुप्ता ने हिमांशु सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नियुक्ति के बाद प्रदेश संयोजक सचिन गुप्ता ने हिमांशु सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन की नीतियों और केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को डिजिटल माध्यमों के जरिए आमजन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
वहीं, नवनियुक्त प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु सिंह ने शीर्ष नेतृत्व, कौस्तुभानंद जोशी और सचिन गुप्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद हिमांशु सिंह निकाय प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया नेटवर्क को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।

