मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ किया पितृ तर्पण
देहरादून
भारत केसरी
पितृ पक्ष के अंतिम दिन पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने परिवार के साथ पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए तर्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पितरों के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की।
सनातन परंपरा में पितृ पक्ष को पूर्वजों के स्मरण और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर पूर्वजों को नमन करते हुए उनके संस्कारों, जीवन-मूल्यों और परिवार की परंपराओं के महत्व को स्मरण किया।

पितृ विसर्जन अमावस्या पर पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और आशीर्वाद की कामना की गई। यह अवसर नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश भी देता है।
