रुड़की रोडवेज डिपो को मिली दो नई BS-6 बसों की सौगात, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी
रुड़की रोडवेज डिपो को मिली दो नई BS-6 बसों की सौगात, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने दिखाई हरी झंडी
रुड़की से नैनीताल का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगी सीधी बस सेवा
रुड़की। भारत केसरी
रुड़की रोडवेज डिपो के बेड़े में दो नई आधुनिक BS-6 बसें शामिल हो गई हैं। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने गुरुवार को रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों बसों को हरी झंडी दिखाकर नैनीताल रूट के लिए रवाना किया।

नई बसों के संचालन से रुड़की और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि अब रुड़की से नैनीताल जाने वाले यात्रियों को सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी। इससे पहले बसों की कमी के चलते यात्रियों को हरिद्वार या ऋषिकेश जाकर दूसरी बस पकड़नी पड़ती थी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार परिवहन सेवाओं को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। रोडवेज बेड़े में नई बसों के शामिल होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन एवं व्यावसायिक मार्ग पर बस सेवाओं का विस्तार आम जनता के लिए लाभकारी साबित होगा।
इन आधुनिक BS-6 बसों के संचालन से यात्रियों को आरामदायक सफर के साथ रुड़की डिपो की परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में परिवहन विभाग के महाप्रबंधक (संचालन) प्रतीक जैन, पार्षद पंकज सतीजा, सरदार सतवीर सिंह, अनुराग त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशुतोष सैनी, अवनीश शर्मा, कविश मित्तल और दीपक बत्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

