उत्तराखंड में भूकंप के झटके, चमोली में 4.1 तीव्रता का भूकंप
उत्तराखंड में भूकंप के झटके, चमोली में 4.1 तीव्रता का भूकंप
उत्तराखंड, भारत केसरी
उत्तराखंड में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली जनपद में सुबह 10 बजकर 21 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई।

भूकंप के झटके महसूस होने से लोगों में हलचल देखने को मिली। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना की पुष्टि नहीं हुई है।
भूकंप की तीव्रता 4.1 और समय 10:21 बजे बताया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से जुड़े उपलब्ध अपडेट में इसका केंद्र पीपलकोटी, चमोली क्षेत्र में दर्ज है।

