गंगा में छोड़े गए 10 हजार मत्स्य बीज, CM धामी बोले- जलीय जैव विविधता का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी
विश्व मात्स्यिकी दिवस पर हरिद्वार के अमरापुर घाट पर मुख्यमंत्री ने किया मत्स्य बीजों का संचयन, गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा और पारिस्थितिक संतुलन बचाने का दिया संदेश
हरिद्वार। विश्व मात्स्यिकी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के अमरापुर घाट पर गंगा नदी में 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन किया। मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गंगा की प्राकृतिक मत्स्य संपदा का संरक्षण, जलीय जैव विविधता को बढ़ावा देना और नदी के पारिस्थितिक संतुलन के प्रति जनजागरूकता पैदा करना रहा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मां गंगा केवल आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों का भी महत्वपूर्ण आधार हैं। गंगा की निर्मलता, अविरलता और प्राकृतिक स्वरूप बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
जलीय जीवों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों में पाए जाने वाले जलीय जीवों और प्राकृतिक मत्स्य संपदा का संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। प्रदेश सरकार प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नदियों में उपयुक्त प्रजातियों के मत्स्य बीजों का संचयन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती मिलने के साथ मत्स्य संसाधनों के सतत विकास को भी प्रोत्साहन मिलता है।
गंगा को स्वच्छ रखने में जनभागीदारी की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने आमजन से मां गंगा सहित प्रदेश की सभी नदियों को स्वच्छ रखने, जल प्रदूषण रोकने और जलीय जीवों के प्राकृतिक आवासों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि नदियां और प्राकृतिक संसाधन आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के साथ विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रख

उन्होंने कहा कि नदियां और प्राकृतिक संसाधन आने वाली पीढ़ियों की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण के साथ विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, समृद्ध और पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शिशुपाल सिंह नेगी सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
ना सरकार की प्राथमिकता है। जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, समृद्ध और पर्यावरण की दृष्टि से सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव है।