IRDE में कर्मचारियों का हल्लाबोल! तीन मांगों पर तीन दिवसीय धरना, प्रबंधन पर बढ़ा दबाव
आईआरडीई कर्मचारियों का तीन दिवसीय धरना , तीन प्रमुख मांगों को लेकर खोला मोर्चा
देहरादून।
भारत केसरी
आईआरडीई संस्थान के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का रुख अपना लिया है। आईआरडीई कर्मचारी संघ एवं डीआईईयू यूनियन के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर 18 नवंबर से संस्थान के मुख्य द्वार पर तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया , यह धरना 20 नवंबर तक आयोजित किया ।

धरना-प्रदर्शन में संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया।
संयुक्त मोर्चे की प्रमुख मांगों में डीआरटीसी (डीसीई) 2026 के तहत वरिष्ठ तकनीकी सहायक-बी पद की परीक्षा का परिणाम निरस्त कर नियमानुसार दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग शामिल है।
इसके साथ ही डीआरडीओ के एडमिन एवं एलाइड कैडर कर्मचारियों पर लागू की जा रही नई रोटेशन ट्रांसफर पॉलिसी (RTP) को वापस लेने और आईआरडीई संस्थान के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई है।

कर्मचारी संगठनों का यह आंदोलन अपनी मांगों को लेकर संस्थान और संबंधित विभाग का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। अब देखना होगा कि कर्मचारियों की मांगों पर जिम्मेदार अधिकारी क्या निर्णय लेते हैं।

