Uttrakhand

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, सूर्यकांत धस्माना ने खड़गे और वेणुगोपाल से की मुलाकात

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, सूर्यकांत धस्माना ने खड़गे और वेणुगोपाल से की मुलाकात

देहरादून।

भारत केसरी

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश से मुलाकात की।

इस दौरान धस्माना ने शीर्ष नेतृत्व से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही उत्तराखंड के ज्वलंत मुद्दों और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की ओर से चलाए जा रहे आंदोलनों एवं संघर्षों की जानकारी भी साझा की।

धस्माना ने राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल को बताया कि उत्तराखंड में पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भी अब सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।

देहरादून लौटने के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से काफी उम्मीदें हैं।

 

इस मुलाकात को उत्तराखंड में चुनावी तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस और केंद्रीय नेतृत्व के बीच समन्वय मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।