अलंकार ज्वैलर्स के दूसरे शोरूम का भव्य शुभारंभ, पहाड़ी ज्वैलरी बनी आकर्षण का केंद्र
देहरादून।
भारत केसरी
ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का विश्वास जीतने के बाद अलंकार ज्वैलर्स ने भानियावाला में अपने दूसरे शोरूम की शुरुआत की है। जौलीग्रांट चौक के पास स्थित नए शोरूम का सोमवार को भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान शोरूम में उत्तराखंड की समृद्ध पहाड़ी विरासत, पारंपरिक आभूषणों और आधुनिक ज्वैलरी डिजाइनों का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

शुभारंभ समारोह में स्वामी रामा हिमालयन यूनिवर्सिटी, जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने रिबन काटकर नए शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान सिनमिट कम्युनिकेशन की 30 मॉडल्स ने अलंकार ज्वैलर्स की आकर्षक ज्वैलरी पहनकर कैट-वॉक के माध्यम से पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइनों को बेहद खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया। खास तौर पर पहाड़ी पारंपरिक आभूषणों ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
शोरूम के भव्य शुभारंभ से पहले पूजा-अर्चना और विशेष प्रीव्यू का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह से ही नए शोरूम में ग्राहकों और अतिथियों की चहल-पहल बनी रही। शुभारंभ के बाद आयोजित ज्वैलरी शो में मॉडल्स ने विभिन्न डिजाइनों के आभूषणों को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विजय धस्माना ने अलंकार ज्वैलर्स की पूरी टीम को नए शोरूम की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नया शोरूम उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और आधुनिक ज्वैलरी का खूबसूरत संगम प्रस्तुत करता है। ऐसे प्रयासों से प्रदेश की पारंपरिक ज्वैलरी को नई पहचान मिलने के साथ ही ग्राहकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों की बेहतर रेंज उपलब्ध होगी।
अलंकार ज्वैलर्स के ऑनर सावन वर्मा ने कहा कि ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय तक ग्राहकों का विश्वास और प्यार मिलने के बाद भानियावाला में दूसरे शोरूम की शुरुआत उनके लिए बेहद खुशी और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह विस्तार ग्राहकों के भरोसे और स्नेह की बदौलत ही संभव हो पाया है।

उन्होंने बताया कि नए शोरूम को विशेष रूप से उत्तराखंड की संस्कृति और पहाड़ी विरासत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां गढ़वाली और कुमाऊंनी पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। खास तौर पर युवतियों और महिलाओं के लिए हल्के वजन वाली ज्वैलरी का विशेष संग्रह रखा गया है, जिसमें पारंपरिक लुक के साथ आधुनिकता का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है।
सावन वर्मा ने बताया कि ग्रैंड ओपनिंग के अवसर पर ग्राहकों को विशेष संग्रह और बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है। ग्राहकों की सुविधा और आकर्षण को ध्यान में रखते हुए मेकिंग चार्ज मात्र 9 प्रतिशत रखा गया है।
उन्होंने ग्राहकों से नए शोरूम में पहुंचकर अलंकार ज्वैलर्स के इस नए सफर का हिस्सा बनने तथा अपना प्यार और विश्वास बनाए रखने की अपील की।
