DEHRADUNSSP Dehradun

विश्वकर्मा जयंती पर एसएसपी ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना

देहरादून, 17 सितंबर 2026। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने पुलिस लाइन परिसर में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण और कौशल का देवता बताते हुए सभी पुलिसकर्मियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना की।

पूजा-अर्चना के बाद एसएसपी ने पुलिस विभाग के शस्त्रों और सरकारी वाहनों की भी पूजा की। उन्होंने कहा कि शस्त्र और वाहन पुलिस की कार्यक्षमता के महत्वपूर्ण आधार हैं और जनता की सुरक्षा में इनकी अहम भूमिका रहती है। ऐसे में विश्वकर्मा जयंती पर इनकी पूजा करना विभाग की गौरवशाली परंपरा और सम्मान का प्रतीक है।

थानों और चौकियों में भी हुई पूजा

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देहरादून जनपद के सभी थानों और पुलिस चौकियों में भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शस्त्रों और सरकारी वाहनों की पूजा कर उनके सुरक्षित एवं सुचारु संचालन की कामना की।

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, क्षेत्राधिकारी डालनवाला, सदर, डोईवाला एवं यातायात सहित पुलिस लाइन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।