वारंटियों के खिलाफ दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 17 गिरफ्तार
देहरादून, 17 सितंबर 2026। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में फरार चल रहे 17 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने वारंटियों की तलाश में अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया।

इन वारंटियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में शामिल हैं—
- मोहन थापा, निवासी नई बस्ती, क्लेमेंट टाउन, देहरादून।
- लियाकत, निवासी बड़ा भारूवाला, थाना क्लेमेंट टाउन, देहरादून।
- वीर सिंह जाट, निवासी दीप नगर, हरपुर कुमार गली, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून।
- ललित कुमार, निवासी हरिद्वार रोड, मोकमपुर खुर्द, देहरादून।
- ललित कुमार, निवासी शास्त्रीनगर खाला, देहरादून।
- आशा गुरुंग, निवासी उमेदपुर, ठाकुरपुर, प्रेमनगर, देहरादून।
- सरोजनी कैन्तुरा, निवासी स्मिथ नगर, राघव विहार, प्रेमनगर, देहरादून।
- सविता, निवासी जनरल विंग, प्रेमनगर, देहरादून।
- रामपाल सिंह, निवासी पूरण बस्ती भाग-2, संजय कॉलोनी, देहरादून।
- शादाब, निवासी मक्का मस्जिद चौक, मेहूंवाला, पटेलनगर, देहरादून।
- उषा देवी, निवासी चमनपुरी, ब्रह्मपुरी, पटेलनगर, देहरादून।
- अनिल, निवासी सेलाकुई, देहरादून।
- अलीशाद, निवासी ग्राम कल्याणपुर, शेरपुर, चौकी सभावाला, थाना सहसपुर, देहरादून।
- अरशद, निवासी सिंगल मंडी, लक्खीबाग, कोतवाली नगर, देहरादून।
- गौरव डबराल, निवासी बिरगीरवाली, राजपुर, देहरादून।
- चंद्र मोहन रावत, निवासी मंदाकिनी विहार, बालावाला, देहरादून।
- मनोज, निवासी राजीव नगर, तल्ली कण्डोली, रायपुर, देहरादून।
पुलिस का कहना है कि न्यायालय से प्राप्त वारंटों की तामीली के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित वारंटों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
