CRIME NEWSUttrakhand

उत्तराखंड STF का बड़ा एक्शन, 2024 के हत्याकांड में ₹50 हजार का इनामी आरोपी बागपत से गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹50,000 के इनामी आरोपी सौरव उर्फ बिट्टू को उत्तर प्रदेश के बागपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2024 में हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

STF के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना कनखल में मु0अ0सं0 337/2024, धारा 302, 201, 120बी और 34 IPC के तहत मुकदमा दर्ज है।

श्रद्धा भक्ति आश्रम में हुई थी हत्या

वर्ष 2024 में थाना कनखल क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविन्द दास के शिष्य विशम्बर दास (करीब 73 वर्ष) की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के दौरान कुल छह आरोपियों के नाम सामने आए थे।

इनमें से चार आरोपियों को हरिद्वार पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सौरव उर्फ बिट्टू और एक अन्य आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी। इसके बाद गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

गांव से ही दबोचा गया आरोपी

STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम आरोपी सौरव उर्फ बिट्टू की लगातार तलाश कर रही थी। टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और सूचना तंत्र के जरिए आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई।

प्राप्त इनपुट के आधार पर STF टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सौरव उर्फ बिट्टू को उसके गांव टीकरी, थाना दोघट, जनपद बागपत, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

सौरव उर्फ बिट्टू, पुत्र धर्मपाल
निवासी ग्राम टीकरी, थाना दोघट, जनपद बागपत, उत्तर प्रदेश
उम्र करीब 37 वर्ष

इनामी अपराधियों पर STF की नजर

STF अधिकारियों के मुताबिक, वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सक्रिय गैंग, गैंगस्टर और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए STF टीमों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

STF टीम में शामिल रहे

  1. निरीक्षक अबुल कलाम
  2. उपनिरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट
  3. अपर उपनिरीक्षक हितेश कुमार
  4. हेड कांस्टेबल संजय कुमार
  5. हेड कांस्टेबल देवेंद्र ममगई
  6. हेड कांस्टेबल वीरेंद्र नौटियाल
  7. हेड कांस्टेबल बिजेन्द्र चौहान
  8. कांस्टेबल अनिल कुमार
  9. कांस्टेबल मोहन असवाल