भैय्याजी जोशी ने सतपाल महाराज से की शिष्टाचार भेंट, 75वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व सरकार्यवाह सुरेश ‘भैय्याजी’ जोशी ने बुधवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सतपाल महाराज को उनके 75वें जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की।
भेंट के दौरान भैय्याजी जोशी ने कहा कि सतपाल महाराज का जीवन अध्यात्म, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने महाराज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। बातचीत में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने और सामाजिक समरसता सहित कई मुद्दे शामिल रहे।
‘भैय्याजी जोशी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी’
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भैय्याजी जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों में नई ऊर्जा प्रदान करता है।
भेंट के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के ज्येष्ठ पुत्र श्रद्धेय जी महाराज भी मौजूद रहे।

