पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 उप निरीक्षक/अपर उप निरीक्षकों के तबादले
देहरादून।
भारत केसरी
उत्तराखंड पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। आदेश के तहत उप निरीक्षक और अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर तैनात 21 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण/नियुक्ति की गई है।
जारी आदेश के मुताबिक कई अधिकारियों को देहरादून के अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें थाना सहसपुर, पटेलनगर, कोतवाली नगर, प्रेमनगर, रायपुर, रायवाला, विकासनगर, डोईवाला और क्लेमेंटाउन समेत अन्य स्थान शामिल हैं।

वहीं, आदेश में चौकी आईएसबीटी ऋषिकेश, चौकी त्रिवेणीघाट, एसओजी शाखा और पुलिस लाइन से भी अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
🔹 प्रमुख तबादले
दुर्गेश कोठियाल — वसंत विहार से कैंट
ओमप्रकाश — कैंट से वसंत विहार
मनोहर सिंह रावत — डोईवाला से नेहरू कॉलोनी
राजीव धारीवाल — सहसपुर से वसंत विहार
मुकेश थलेड़ी — चौकी आईएसबीटी ऋषिकेश से पटेलनगर
प्रवीण पुंडीर — सहसपुर से पटेलनगर
प्रमोद शाह — पटेलनगर से कोतवाली नगर
दिनेश चमोली — पुलिस लाइन से चौकी आईएसबीटी ऋषिकेश
रवि प्रसाद कवि — प्रेमनगर से एसओजी शाखा
अमन चड्ढा — कोतवाली नगर से एसओजी शाखा
इसके अलावा कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वहीं, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूर्व आदेश के तहत थाना विकासनगर से थाना कैंट किए गए स्थानांतरण को निरस्त किया जाता है।
कुल मिलाकर पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अब संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
