मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा
उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी स्थित पौराणिक श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पण का काल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के दौरान देश को नई दिशा और नई ऊर्जा देने का कार्य किया है।
मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे।.

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना करते हुए देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना की।

