CM UTTRAKHANDUttrakhand

मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘Maverick Jaspal’ पुस्तक का विमोचन, भारतीय निशानेबाजी में जसपाल राणा के योगदान को किया याद

देहरादून। भारतीय निशानेबाजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा के खेल सफर और उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित मुलाकात के दौरान जसपाल राणा के परिजनों ने मुख्यमंत्री को यह पुस्तक भेंट की।

May be an image of one or more people and text

इस अवसर पर जसपाल राणा की पत्नी रीना राणा, पुत्र युवराज राणा और पुत्री देवांशी राणा मौजूद रहे। पुस्तक के माध्यम से जसपाल राणा के जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में उनके योगदान को सामने लाने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जसपाल राणा की खेल उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर भारतीय निशानेबाजी को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी उपलब्धियां देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और यह साबित करती हैं कि निरंतर अभ्यास, समर्पण तथा आत्मविश्वास से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने निशानेबाजी में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने के साथ उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया। उनका खेल जीवन युवा खिलाड़ियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता रहेगा।

धामी ने विश्वास जताया कि ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक युवा खिलाड़ियों सहित अन्य पाठकों को जसपाल राणा के अनुभवों, संघर्ष और उपलब्धियों से रूबरू कराएगी। उन्होंने इस पहल के लिए जसपाल राणा के परिवार को शुभकामनाएं भी दीं।