CRIME NEWSDEHRADUN

देहरादून: अत्यधिक शराब के सेवन के बाद घर में गिरा 55 वर्षीय व्यक्ति, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

देहरादून: अत्यधिक शराब के सेवन के बाद घर में गिरा 55 वर्षीय व्यक्ति, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 

देहरादून। भारत केसरी

राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र के चोरखाला में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Oplus_16908288

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सलीम अहमद पुत्र स्वर्गीय इदरीस अहमद, उम्र करीब 55 वर्ष, निवासी चोरखाला के रूप में हुई है। मृतक पेशे से पेंटर था और वर्तमान में अपनी बहन के मकान में अकेला रहता था।

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सलीम अहमद अत्यधिक शराब का सेवन करता था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में घर पर गिरने से उसे चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस को मृतक के शरीर पर संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं।

सूचना मिलते ही बसंत विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।