ऋषिकेश में 42वां मां काली पूजा महोत्सव, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना
भारत केसरी, ऋषिकेश
सार्वजनिक काली पूजा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में समिति के सदस्यों ने डॉ. अग्रवाल का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्होंने पुजारी भोला गोस्वामी से भी आशीर्वाद प्राप्त किया।

महोत्सव को संबोधित करते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मां काली की आराधना शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आस्था, एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। हमारी सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती हैं।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष धनीराम मंडल, उपाध्यक्ष संजय दास, सचिव संदीप राजवंशी, सह सचिव तुषार बढ़ई, कोषाध्यक्ष पवन सिंह, पार्षद अजय दास, नामित पार्षद जितेंद्र पाल पाठी, विश्वजीत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

