युवा मंगल दल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, किया स्वागत
युवा मंगल दल के नवनियुक्त पदाधिकारियों से मिले विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, किया स्वागत
ऋषिकेश।
भारत केसरी।
ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से गुरुवार को ग्राम सभा सिराई के नवनियुक्त युवा मंगल दल के पदाधिकारियों ने उनके कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने युवाओं से सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी समाज की ताकत होते हैं। गांव के विकास, सामाजिक सरोकारों और समाज सेवा के कार्यों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपील की।
वहीं, डॉ. अग्रवाल ने उत्तराखंड के लोकपर्व इगास बग्वाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इगास हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और पहाड़ी विरासत का प्रतीक है। अपनी सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने और लोक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने चाहिए।

इस दौरान युवा मंगल दल के अखिल गुलियाल, आयुष गुलियाल, अमनदीप राणा, विशाल पडियार सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

