छठ पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर शंभू पासवान ने किया त्रिवेणी घाट का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
छठ पूजा की तैयारियों को लेकर महापौर शंभू पासवान ने किया त्रिवेणी घाट का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
ऋषिकेश। भारत केसरी
छठ पूजा को लेकर ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए महापौर शंभू पासवान ने नगर निगम एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ घाट परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छठ पूजा के दौरान घाट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।
महापौर ने घाट तक पहुंचने वाले मार्गों का भी जायजा लिया और खराब सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि छठ व्रती सुगमता और सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल, अधिशासी अभियंता अनिल नेगी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

