Uttrakhand

देहरादून में खरीदी गई सोनिया गांधी की नई पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’

देहरादून।

भारत केसरी

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी की नई पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर पाठकों में रुचि देखने को मिल रही है। इसी क्रम में आज देहरादून स्थित BOOK WORLD से पुस्तक की प्रतियां खरीदी गईं।

सोनिया गांधी द्वारा लिखित इस पुस्तक में उनके जीवन के अनुभवों, संघर्षों, पारिवारिक रिश्तों, त्याग और भारत से उनके जुड़ाव की भावनात्मक यात्रा को शब्दों में पिरोया गया है।
पुस्तक के माध्यम से पाठकों को सोनिया गांधी के निजी जीवन, पारिवारिक अनुभवों और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई अनछुए पहलुओं को जानने का अवसर मिलेगा। यह पुस्तक उनके जीवन के विभिन्न पड़ावों और भारत के साथ उनके भावनात्मक रिश्ते को समझने का एक माध्यम बन सकती है।