Uttrakhand

भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी, व्यक्त की शोक संवेदनाएं

भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी, व्यक्त की शोक संवेदनाएं

 

देहरादून।

भारत केसरी

उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी स्वर्गीय काशी बाई के त्रयोदशी संस्कार में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने दिवंगत काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए इस दुःख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस अवसर पर गणेश जोशी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।