मुख्यमंत्री धामी ने छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- लोक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है महापर्व
मुख्यमंत्री धामी ने छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- लोक आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है महापर्व
देहरादून।
भ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर पूर्वांचल समाज के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है। भगवान सूर्य देव की उपासना और छठी मइया की आराधना को समर्पित यह महापर्व हमें प्रकृति संरक्षण, अनुशासन, संयम और समर्पण का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को भी प्रगाढ़ बनाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति और सामाजिक समरसता का सुंदर प्रतीक है। ऐसे पारंपरिक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और समाज को एकता के सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान सूर्य देव और छठी मइया से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि लेकर आए।

