DEHRADUNDM DEHRADUN

देहरादून में आज स्कूलों की छुट्टी, DM का आदेश।

देहरादून: लगातार हो रही बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के चलते देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 28 जुलाई 2026 को जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

Oplus_16908288

आदेश के अनुसार, अगले 24 घंटों में जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

 

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रशासन ने लोगों से भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।