DEHRADUNUttrakhand

भानियावाला में खुलेगा अलंकार ज्वेलर्स का नया शोरूम, पहाड़ी ज्वेलरी को मिलेगा खास मंच

देहरादून।

भारत केसरी

उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वेलरी को आधुनिक डिजाइनों के साथ नई पहचान देने की दिशा में अलंकार ज्वेलर्स ने एक और कदम बढ़ाया है। ऋषिकेश में 14 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों का भरोसा जीतने के बाद अब अलंकार ज्वेलर्स अपना दूसरा शोरूम भानियावाला में शुरू करने जा रहा है। नए शोरूम का भव्य शुभारंभ 14 सितंबर को किया जाएगा।

 

खास बात यह है कि नए शोरूम को पूरी तरह पहाड़ी थीम पर तैयार किया गया है। यहां ग्राहकों को सोने, चांदी, डायमंड और कुंदन के आभूषणों के साथ ही उत्तराखंड की पारंपरिक पहचान से जुड़े गढ़वाली और कुमाऊंनी आभूषणों की विशेष रेंज देखने को मिलेगी। पहाड़ी नथ, पौंची और तिमनिया जैसे पारंपरिक डिजाइनों को भी विशेष स्थान दिया गया है।

 

शोरूम के शुभारंभ से पहले 12 सितंबर को 11 ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया गया। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत 13 सितंबर को ग्रैंड प्रीव्यू आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्राहकों को नए कलेक्शन और विशेष ऑफर्स की जानकारी दी जाएगी। वहीं 14 सितंबर को शोरूम का भव्य उद्घाटन होगा। कार्यक्रम में स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

अलंकार ज्वेलर्स के ऑनर सावन वर्मा ने बताया कि उनके परिवार का ज्वेलरी कारोबार उत्तराखंड की परंपरा और संस्कृति से गहराई से जुड़ा है। वर्ष 1983 में उनके दादा ने रुद्रप्रयाग से ज्वेलरी व्यवसाय की शुरुआत की थी। इसके बाद परिवार ने पहाड़ी आभूषणों की पारंपरिक कला और डिजाइनों को सहेजने के साथ उन्हें आधुनिक स्वरूप देने का काम जारी रखा।

 

सावन वर्मा ने कहा कि उनका बचपन रुद्रप्रयाग में बीता है, जिसके चलते पहाड़ और उसकी संस्कृति से उनका विशेष जुड़ाव रहा है। उनके मुताबिक, उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वेलरी महज आभूषण नहीं बल्कि पहाड़ की संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की पहचान है।

 

उन्होंने कहा कि भानियावाला में नया शोरूम शुरू करने का उद्देश्य आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराना है। ग्राहकों के लिए विशेष पहाड़ी डिजाइनों के साथ आकर्षक ऑफर्स भी रखे जाएंगे।

 

अलंकार ज्वेलर्स को उम्मीद है कि ऋषिकेश की तरह भानियावाला में भी ग्राहकों का भरोसा और प्यार मिलेगा और नया शोरूम उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वेलरी को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाएगा।