Uttrakhand

नंदा देवी महोत्सव के समापन पर नैनीताल में स्कूल-कॉलेज बंद, 23 सितंबर को रहेगा अवकाश

नैनीताल, 22 सितंबर 2026। नैनीताल नगर के ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन के अवसर पर जिलाधिकारी नैनीताल ने नगर क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। महोत्सव का समापन 23 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है।

समापन अवसर पर नैनीताल में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन का धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है।DAY-1 | PART-2🔴सीधा प्रसारण | श्री माँ नन्दा देवी महोत्सव | नैनीताल

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए फैसला

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, महोत्सव के दौरान शहर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।10,100+ School Closed Illustrations - iStock

इन संस्थानों में रहेगा अवकाश

23 सितंबर 2026 को नैनीताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित—

  • समस्त शासकीय विद्यालय
  • अशासकीय विद्यालय
  • गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालय
  • महाविद्यालय

बंद रहेंगे।

महोत्सव के समापन पर आयोजित होने वाली शोभायात्रा और डोला विसर्जन के दौरान शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।