Uttrakhand

धान खरीद सत्र की तैयारियों पर खाद्य मंत्री रेखा आर्या की बैठक 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, 1 अक्टूबर से शुरू होगी खरीद प्रक्रिया

देहरादून।

भारत केसरी

आगामी खरीफ क्रय सत्र 2026-27 को लेकर खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय अधिकारियों और राइस मिलर्स संगठन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में धान और मंडुवा खरीद की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।

खाद्य मंत्री के मुताबिक इस बार 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। साधारण धान का MSP ₹2,441 प्रति क्विंटल, जबकि ग्रेड-ए धान का MSP ₹2,461 प्रति क्विंटल निर्धारित है।

 

वहीं मंडुवा खरीद का लक्ष्य 12 हजार मीट्रिक टन रखा गया है, जिसके लिए ₹5,205 प्रति क्विंटल MSP तय किया गया है।

धान और मंडुवा की खरीद 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक चलेगी।

मिलर्स को 48 घंटे में भुगतान

बैठक में खाद्य मंत्री ने मिलर्स के भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। विभाग के अनुसार अब मिलर्स को भुगतान 72 घंटे के बजाय 48 घंटे के भीतर सीधे बैंक खातों में किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

किसानों की सुविधाओं पर जोर

रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क्रय केंद्रों और मंडियों पर किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं खरीद शुरू होने से पहले ही उपलब्ध करा दी जाएं, ताकि धान खरीद के दौरान किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।

बैठक में राइस मिलर्स और अन्य प्रतिनिधियों ने खरीद प्रक्रिया को लेकर कई सुझाव भी दिए। मंत्री ने संबंधित सुझावों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।