उत्तराखंड के पर्वतारोहियों की बड़ी उपलब्धि, CM धामी ने किया फ्लैग-इन
देहरादून।
भारत केसरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में NIM उत्तरकाशी द्वारा संचालित चार सफल पर्वतारोहण अभियानों का फ्लैग-इन किया। इनमें JIM&WS, पहलगाम के साथ संयुक्त रूप से संचालित माउंट एकांकागुआ अभियान भी शामिल रहा।

मुख्यमंत्री ने सभी पर्वतारोहियों को सफल अभियानों के लिए बधाई देते हुए कठिन उच्च पर्वतीय परिस्थितियों में उनके साहस, अनुशासन, तकनीकी दक्षता और टीम भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहियों की उपलब्धियां उत्तराखंड और देश के युवाओं को साहसिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करेंगी।
🏔️ 6,961 मीटर ऊंचे एकांकागुआ पर तिरंगा
NIM और JIM&WS के संयुक्त अभियान का नेतृत्व कर्नल हेम चंद्र सिंह ने किया। छह सदस्यीय दल ने 22 फरवरी 2026 को अर्जेंटीना स्थित माउंट एकांकागुआ की 6,961 मीटर ऊंची चोटी पर सफल आरोहण किया।
इस अभियान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक से फ्लैग ऑफ किया था।
🏔️ नुन-कुन अभियान में तीन चोटियों पर फतह
NIM के नुन-कुन अभियान-2026 का नेतृत्व संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल एस.एस. राजपुरोहित ने किया।
अभियान दल ने 15 अगस्त 2026 को 7,077 मीटर ऊंची माउंट कुन, इसके बाद 26 अगस्त को 5,908 मीटर ऊंची माउंट डेल्टा-41 और 31 अगस्त को 7,135 मीटर ऊंची माउंट नुन पर सफल आरोहण किया।
यानी एक ही अभियान के दौरान दल ने नुन-कुन पर्वत श्रृंखला की तीन चोटियों पर सफल आरोहण की उपलब्धि हासिल की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियां पर्वतारोहण और साहसिक पर्यटन के लिए व्यापक संभावनाएं प्रदान करती हैं। NIM द्वारा युवाओं में पर्वतारोहण प्रशिक्षण के साथ साहस, नेतृत्व, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों से निपटने की क्षमता विकसित करने का काम किया जा रहा है।
