Uttrakhand

मिस बॉलीवुड सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों ने एक्टिंग और एक्सप्रेशन से दिखाया हुनर

देहरादून। सेंट्रियो मॉल स्थित स्काईलाउंज में शुक्रवार को मिस उत्तराखण्ड 2026 के तहत मिस बॉलीवुड सब-कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बॉलीवुड थीम पर डांस, एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और एक्सप्रेशन के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुतियां दीं। उनके स्टेज प्रेजेंस, कम्युनिकेशन स्किल्स, एक्सप्रेशन, आत्मविश्वास और ओवरऑल परफॉर्मेंस का मूल्यांकन निर्णायक मंडल ने किया। वहीं, जजेज ने प्रतिभागियों से बॉलीवुड, फिल्मों और उनकी पसंद से जुड़े सवाल पूछकर उनकी समझ और व्यक्तित्व को भी परखा।

 

बॉलीवुड थीम पर आधारित इस सब-कॉन्टेस्ट में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। अलग-अलग प्रस्तुतियों के जरिए प्रतिभागियों ने अपनी अभिनय क्षमता और व्यक्तित्व को मंच पर प्रभावी ढंग से पेश किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर मिस बॉलीवुड का चयन किया गया।

 

इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने कहा कि मिस बॉलीवुड सब-कॉन्टेस्ट का उद्देश्य प्रतिभागियों को बॉलीवुड थीम के जरिए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को सामने रखने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सब-कॉन्टेस्ट प्रतिभागियों को अपनी अलग पहचान बनाने और प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

 

कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर जैजपुष्कर सोनी, प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा और न्यू एरा के राज कौशिक सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

 

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में इंद्राणी पांधी, हेमेंद्र मलिक, बद्रीश छाबड़ा, कशिश गोयल, शिरीष डोभाल, तान्या जटवानी, महक कुकरेती और जाह्नवी शर्मा शामिल रहे।