DEHRADUNUttrakhand

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यक्रम, पुष्प अर्पित कर किया नमन

देहरादून। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर वार्ड संख्या 38, पंडितवाड़ी के बड़गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और राष्ट्रसेवा में उनके योगदान को याद किया। उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना उनके विचारों का प्रमुख आधार रहा।

 

कार्यक्रम में उनके सादगीपूर्ण जीवन, सेवा भावना, संगठन के प्रति समर्पण और राष्ट्रहित के लिए किए गए कार्यों को स्मरण किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।