Uttrakhand

मिस उत्तराखंड के ‘मिस ट्रेडिशनल’ सब-कॉन्टेस्ट में दिखा संस्कृति और स्टाइल का संगम

देहरादून। मिस उत्तराखंड 2026 के तहत रविवार को राजपुर रोड स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काईलाउंज में ‘मिस ट्रेडिशनल’ सब-कॉन्टेस्ट आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों के जरिए उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और विविधता को मंच पर प्रस्तुत किया।

प्रतिभागियों ने अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी संस्कृति और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी प्रतिभागियों की मंच प्रस्तुतियों ने दर्शकों और निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों के साथ प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और मंचीय प्रस्तुति का भी प्रदर्शन देखने को मिला।

सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने कहा कि ‘मिस ट्रेडिशनल’ सब-कॉन्टेस्ट का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक परिधानों और संस्कृति के माध्यम से अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को प्रस्तुत करने का अवसर देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन प्रतिभागियों को अपनी अलग पहचान बनाने के साथ प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, फैशन स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, आकांक्षा गुप्ता, प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा और न्यू एरा के राज कौशिक समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मिस उत्तराखंड 2025 स्मृति रावत, मिस उत्तराखंड 2024 तानिया सिंह, शिक्षाविद् एनी सिंह, रोटरी दून हिल्स शिवालिक के जिला गवर्नर पुनीत टंडन, छाप की डायरेक्टर रिचा एहलावत और ओलेवियन ह्यूज़ के ब्रांड ओनर अजय करनवाल शामिल रहे।